Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम में हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, बाबा बागेश्वर के जन्मदिन के लिए यूपी से परिवार के

बागेश्वर धाम में हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, बाबा बागेश्वर के जन्मदिन के लिए यूपी से परिवार के साथ पहुंचा था युवक

बागेश्वर धाम में हादसा एक श्रद्धालु की मौत बाबा बागेश्वर के जन्मदिन के लिए यूपी से परिवार के साथ पहुंचा था युवक

मध्यप्रदेश। छतरपुर के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हो गया। यहां टीन शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह श्रद्धालु बाबा बागेश्वर के जन्मदिन के लिए उत्तरप्रदेश से परिवार के साथ पहुंचा था। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। गुरुवार को आरती के वक्त अचानक टीन शेड गिर गया। इसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुबह से हो रही बारिश के कारण भक्त टीन शेड के नीचे खड़े थे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक की पहचान श्यामलाल के रूप में हुई है। वे सुबह अपने परिवार के साथ दरबार के पास टीन शेड के नीचे खड़े थे। अचानक शेड गिर गया। कई लोग टीन शेड के नीचे दब गए। डॉक्टर्स का कहना है कि, श्यामलाल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में एक लड़की के सिर में चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि, अन्य घायलों की हालत स्टेबल है।

बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन के चलते हजारों भक्त भारत के अलग - अलग राज्यों से उनके दर्शन के लिए आते हैं। मृतक श्यामलाल भी अपने बेटा - बहु के साथ यहां दर्शन के लिए आये थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Related to this topic: