बाबा महाकाल को चढ़ी अमेरिकन डॉलर की माला, भक्त के गुप्त दान से सब हैरान

बाबा महाकाल को चढ़ी अमेरिकन डॉलर की माला, भक्त के गुप्त दान से सब हैरान

By : Deeksha Mehra
बाबा महाकाल को चढ़ी अमेरिकन डॉलर की माला, भक्त के गुप्त दान से सब हैरान

Baba Mahakal was offered Garland of American Dollars : उज्जैन। बाबा महाकाल को एक भक्त ने अमेरिकन डॉलर से बनी माला भेंट की है। इस भेंट को देखकर पुजारी और भक्त समेत समिति के सदस्य अचंभित रह गए है। इस दान को समिति द्वारा गुप्त दान की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए दान देने वाले का नाम उजागर नहीं किया गया है।

माला में निकले 200 से अधिक डॉलर के नोट

महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माला किसने दी ये नहीं पता चल पाया है। भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने अर्पित करने के लिए दी थी। जिसे भगवान को अर्पित करने के बाद दान पेटी में रख दिया गया है।

पुजारी आशीष दुबे का कहना है "एक भक्त द्वारा अमेरिकन डॉलर की माला गुप्त दान की गई है। जब माला के नोट गिने गए तो इसमें 200 से अधिक डॉलर के नोट पाए गए। इसे बाबा महाकाल को अर्पित की गई। इसके साथ ही एक अन्य भक्त ने भी 51,000 रुपये गुप्त दान किए हैं।

एक लाख रुपए की कीमत वाले दो आम किये थे अर्पित 

बता दें कि, इसी साल जून में जबलपुर के रहने वाले महाकाल के भक्त संकल्प परिहार ने एक लाख रुपए की कीमत वाले दो आम बाबा को अर्पित किए थे। दोनों आमों की खासियत ये थी कि, इस किस्म के आम भारत में नहीं पाए जाते, दोनों किस्म के आम ऑस्ट्रेलिया और जापान में पाए जाते हैं। भक्त ने बताया कि 1 आर2-ई2 आम की कीमत 18000 रुपए और 1 मियाजाकी आम की कीमत 90000 रुपए है।

गौरतलब है महाकाल मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने है। इतना ही अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त अपनी श्रद्धा के अनुरूप महाकालेश्वर मंदिर में भेंट चढ़ाते है। इनमें सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि होती है। कई भक्त गुप्त दान करते हैं। ये भक्त अपना नाम जाहिर नहीं करना चाहते।


संबंधित सामग्री

उज्जैन में 12 फरवरी से शुरू होगा 139 दिवसीय विक्रमोत्सव 2026

उज्जैन में 12 फरवरी से शुरू होगा 139 दिवसीय विक्रमोत्सव 2026

महाशिवरात्रि पर संगीतकार प्रीतम करेंगे महादेव की आराधना, 30 जून तक चलेंगी 41 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियां

Feb 07, 2026
महाकाल VIP दर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार

महाकाल VIP दर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार

महाकाल मंदिर गर्भगृह में VIP दर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया। एससी ने याचिका खारिज कर हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

Jan 27, 2026
उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैन के तराना में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी जारी।

Jan 24, 2026
उज्जैन के तराना में हिंसा, बस और दुकान में आग, मंदिर के पास पथराव; 15 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के तराना में हिंसा, बस और दुकान में आग, मंदिर के पास पथराव; 15 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के तराना में विवाद हिंसा में बदला: दो समुदाय आमने-सामने, पथराव में युवक घायल

Jan 23, 2026
उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

Ujjain News: उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में तीन समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। झगड़े में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल।

Jan 06, 2026