Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

Ujjain News: उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में तीन समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। झगड़े में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल।

उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर तीन पक्षों में हिंसक झड़प जमकर लाठी-डंडे चले

उज्जैनः महाकाल की नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को हिंसक झड़प हुई। इसने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक नगरी में खुले मैदान में बसे विभिन्न समाजों के डेरों के बीच उपजा यह विवाद देखते ही देखते सामूहिक मारपीट में बदल गया। इसमें लाठी-डंडों और पथराव का इस्तेमाल हुआ। झगड़ा पारदी, सांठिया,कंजर और गाडोलिए समुदाय के ढेरों के बीच हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ असामाजिक गतिविधियां और नशाखोरी बताई जा रही हैं। शाम के समय अलग-अलग डेरों से आए कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी शुरू हुई, जो थोड़ी ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। शोर सुनते ही आसपास के तंबुओं से बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल आए और हालात बेकाबू हो गए।

मामला शांत कराने पहुंची पुलिस घायल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तनाव कम कराने के प्रयास के दौरान एक पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गया। झड़प में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्तिक मेला ग्राउंड में कई समाज के डेरे हैं। इसमें रहने वाले लोग महाकाल और काल भैरव मंदिर क्षेत्र में फेरी, धार्मिक सामग्री की बिक्री और भिक्षावृत्ति जैसे कार्यों से जुड़े हैं। लंबे समय से यहां अस्थायी डेरों की वजह से छोटे-मोटे विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया।

प्रशासन अब पूरे क्षेत्र की गतिविधियों की समीक्षा कर रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

Related to this topic: