Ayodhya Ram Mandir: 18 Temples Darshan Begins

अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू: ऑनलाइन पास अनिवार्य, भीड़ प्रबंधन के लिए 7 स्लॉट सिस्टम लागू

अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन पास अनिवार्य है और एक स्लॉट में 1500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

By : स्वदेश डेस्क
अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू: ऑनलाइन पास अनिवार्य, भीड़ प्रबंधन के लिए 7 स्लॉट सिस्टम लागू

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक नया चरण शुरू हुआ है। सोमवार से मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन पास प्रणाली लागू की गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। राम मंदिर प्रशासन के अनुसार, पहले ही दिन 13 अप्रैल के सभी सातों स्लॉट लगभग फुल हो गए। करीब 2600 से अधिक पास बुक किए जा चुके थे, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह साफ देखा गया। मंदिर परिसर में एक दिन में लगभग 17,500 श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा दी जा रही है। प्रत्येक स्लॉट में करीब 1500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाता है।

पास सिस्टम और स्लॉट व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए कुल 7 टाइम स्लॉट निर्धारित किए गए हैं सुबह 7 से रात 9 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी। हर दो घंटे में नया स्लॉट शुरू होता है। दोपहर 12 से 1 बजे तक सभी मंदिरों के पट बंद रहते हैं। ऑनलाइन पास के बिना मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एक पास पर अधिकतम 5 श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।

किन मंदिरों के होंगे दर्शन

सामान्य पास के तहत श्रद्धालु सप्त मंडपम के मंदिरों (महर्षि वाल्मीकि, विश्वामित्र, अगस्त्य, वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या, माता शबरी), लक्ष्मण जी का शेषावतार मंदिर, कुबेर टीला (भगवान शिव मंदिर) और राम परिवार के दर्शन कर सकेंगे। परकोटा क्षेत्र के मंदिरों में सामान्य श्रद्धालुओं की एंट्री फिलहाल सीमित रखी गई है, जबकि वीआईपी पास धारकों को ही वहां प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रायल

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल दो हफ्तों (13 से 27 अप्रैल) के लिए ट्रायल आधार पर लागू की गई है। यदि व्यवस्था सफल रहती है, तो इसे आगे भी जारी रखने पर विचार किया जाएगा। ऑनलाइन पास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव मिलेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026