Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सीहोर में फिर कन्वर्जन का मामला, मुफ्त इलाज के बहाने धर्म परिवर्तन का प्रयास

सीहोर में फिर कन्वर्जन का मामला, मुफ्त इलाज के बहाने धर्म परिवर्तन का प्रयास

सीहोर में फिर कन्वर्जन का मामला मुफ्त इलाज के बहाने धर्म परिवर्तन का प्रयास

सीहोर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर स्थित बरखेड़ी गांव में एक बार फिर कन्वर्जन का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता का प्रलोभन देकर दो नागरिकों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

सभा में धर्म परिवर्तन का दबाव!

बरखेड़ी गांव में वने सिंह के मकान पर हुई सभा में तीन आरोपियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराने मामलों का असर

जिले की भैरूंदा तहसील में पहले भी आदिवासियों के कन्वर्जन की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। शिकायतकर्ताओं सुरेश बारेला और वने सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी महेश और अन्य आरोपियों ने पिछले लगभग 15 दिनों से उन्हें मुफ्त मेडिकल दवाइयों, इलाज और आर्थिक सहायता का लालच देकर लगातार प्रार्थना सभाओं में बुलाया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

3 लोगों पर FIR दर्ज

कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रलोभन और बल प्रयोग से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। जांच उपनिरीक्षक श्याम कुमार अहिरवार को सौंपी गई है।

Related to this topic: