उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार सात बार विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपनी नई अल्ट्रा-लग्जरी गाड़ी को लेकर सुर्खियों
MLA Raja Bhaiya: कारों के शौकीन राजा भैया के काफिले में जुड़ी एक और कार, नंबर है VIP 0001 |
MLA Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार सात बार विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपनी नई अल्ट्रा-लग्जरी गाड़ी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गाड़ियों और घोड़ों के अपने खास शौक के लिए पहचाने जाने वाले राजा भैया के काफिले में अब 3.45 करोड़ की जापानी टेक्नोलॉजी वाली Lexus LX 500d SUV शामिल हो गई है।
हाई-टेक फीचर्स से लैस है नई SUV
राजा भैया द्वारा खरीदी गई यह 5-सीटर लग्जरी कार आधुनिक सुविधाओं का बेजोड़ नमूना है। इस गाड़ी में डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कई अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। राजा भैया के बेड़े की अन्य गाड़ियों की तरह इस नई लेक्सस पर भी उनका सिग्नेचर VIP नंबर 0001 लगा है।
घोड़े का भी रखते हैं शौक
राजा भैया का कारों का कलेक्शन ही नहीं, बल्कि उनके घोड़ों का शौक भी हमेशा चर्चा में रहता है। इससे पहले उन्होंने साल 2025 में लग्जरी MPV Lexus LM350h खरीदी थी। उनके बेड़े में रेंज रोवर और लैंड रोवर डिफेंडर जैसी दमदार गाड़ियां पहले से मौजूद हैं। गाड़ियों के अलावा राजा भैया को नायाब नस्ल के घोड़ों का भी जबरदस्त शौक है। उन्हें महाराष्ट्र से लाया गया 'विजयराज' नाम का मारवाड़ी घोड़ा तोहफे में मिला था, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।