Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

दुर्ग में बच्ची का शव मिलने से नाराज लोगों ने थाने का किया घेराव, शव लेकर धरने पर बैठे परिजन

दुर्ग में बच्ची का शव मिलने से नाराज लोगों ने थाने का किया घेराव, शव लेकर धरने पर बैठे परिजन

दुर्ग में बच्ची का शव मिलने से नाराज लोगों ने थाने का किया घेराव शव लेकर धरने पर बैठे परिजन

Durg Girl Child Suspicious Death : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सात साल की बच्ची का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया है। इतना ही नहीं बच्ची के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस लोगों को खदेड़ रही है। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ये है पूरा मामला 

नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली।

देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी। इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची। आग लगाने के बाद घर में मौजूद लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। फिलहाल घटना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

बच्ची की माँ का कहना है कि, मेरी बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वो कन्याभोजन के लिए गई थी। दरिंदों ने उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह से नोंचा है। उसके शरीर पर जलने के निशान भी है। आरोपी को फांसी दो।

दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री टंकराम वर्मा

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने घटना की कड़ी निंदा की और बच्ची की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी, जो भी दोषी है उसे बक्शा नहीं जाएगा, त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं। सबको निष्पक्ष न्याय दिया जा रहा है। 

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Related to this topic: