Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

नक्सलियों के परिजनों की भावुक अपील- घर लौट आओ, हम राह देख रहे हैं

नक्सलियों के परिजनों की भावुक अपील- घर लौट आओ, हम राह देख रहे हैं

नक्सलियों के परिजनों की भावुक अपील- घर लौट आओ हम राह देख रहे हैं

गरियाबंद के जंगलों में सक्रिय नक्सलियों को लेकर इस बार आवाज बंदूक की नहीं, परिवार की है। 8 लाख की इनामी नक्सली ऊषा उर्फ संगीता और बलदेव उर्फ बामन से उनकी मां और भाई ने कैमरे पर हाथ जोड़कर घर लौट आने की गुहार लगाई है। यह अपील ऐसे वक्त सामने आई है, जब नक्सल विरोधी अभियान तेज है और सरकार की तय डेडलाइन भी करीब आती जा रही है।

परिजनों की अपील, वीडियो में छलका दर्द

सामने आए वीडियो में ऊषा और बलदेव के परिजन तेलुगु और गोंडी भाषा में भावुक अपील करते दिख रहे हैं। मां की सिसकियां और भाई की टूटती आवाज साफ बताती है कि यह सिर्फ आत्मसमर्पण की बात नहीं, बल्कि टूटे परिवार को जोड़ने की आखिरी कोशिश है. परिजनों का कहना है कि अब बहुत हो चुका, जंगल छोड़ो और घर लौट आओ। उनका डर भी साफ झलकता है कि अगर समय रहते सरेंडर नहीं हुआ, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं।

पूर्व नक्सलियों ने भी दिया संदेश

इस अपील में वे लोग भी शामिल हैं, जो कभी इसी रास्ते पर थे। सरेंडर कर चुके पूर्व नक्सलियों ने ऊषा और बलदेव से सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेने और सामान्य जीवन में लौटने की बात कही है. जानसी, सुनील (डीवीसीएम) और दीपक (एलजीएस कमांडर) जैसे नाम, जिन पर कभी लाखों का इनाम था, अब खुले तौर पर कह रहे हैं कि हथियार छोड़ने के बाद जिंदगी बदली है। उनका संदेश साफ है-हम लौट आए, तुम भी लौट आओ।

सरकार की डेडलाइन और बढ़ता दबाव

नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार ने मार्च 2026 तक की समयसीमा तय कर रखी है। बस्तर से लेकर गरियाबंद तक सुरक्षाबल लगातार अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन चला रहे हैं. गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में अब गिने-चुने बड़े नक्सली नाम ही बचे हैं। यही वजह है कि परिजनों को डर है, अगर अब भी देर हुई तो हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा।

‘लौट आओ, बहुत देर हो जाएगी’

ऊषा उर्फ संगीता और बलदेव उर्फ बामन के लिए यह सिर्फ सरकार का संदेश नहीं है, बल्कि घर से उठी करुण पुकार है। मां चाहती है कि बेटी उसकी बुढ़ापे की लाठी बने, भाई चाहता है कि बहन सुरक्षित लौटे. यह देखना अहम होगा कि परिजनों और पूर्व साथियों की यह अपील जंगलों में छिपे नक्सलियों के फैसले को बदल पाती है या नहीं।