भोपाल रूट से गुजरने वाली अमृत भारत ट्रेन 2 मई से शुरू हो रही है। बनारस से पुणे तक नई सुविधा के साथ तेज सफर मिलेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
भोपाल। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए 02 से बनारस और चार मई से हडपसर पुणे से रोज अतिआधनिक तकनीक से निर्मित अमृत भारत ट्रेन चलेगी। दोनों दिशाओं में बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी और क्षेत्रीय सांसदों ने उक्त दोनों ट्रेन का एक दिन पहले ही हरी झंडी दिखाकर स्वागत किया था।
पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये दोनों ट्रेनें भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी। कम समय में अधिक गति से चलने वाली इस ट्रेन का नियमित संचालन होने से क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन में 08 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन का ये रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 22589 बनारस से 02 मई से प्रतिदिन शाम 18.15 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन बीना सुबह 06.05 बजे, रानी कमलापति 08.07 बजे, नर्मदापुरम 09.16 बजे, इटारसी 10.20 बजे, हरदा 11.15 बजे और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00.10 बजे हडपसर पुणे पहुंचेगी।
वापसी में 22590 हडपसर पुणे से 04 मई से प्रतिदिन सुबह 07.50 बजे रवाना होकर हरदा 19.36 बजे, इटारसी 21.05 बजे, नर्मदापुरम 21.28 बजे, रानी कमलापति 22.40 बजे, अगले दिन बीना 01.25 बजे होकर दोपहर 14.30 बजे बनारस पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज
दोनों दिशाओं में ये ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन पर दो से 5 निमट का हाल्ट लेगी।