Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रिटायरमेंट से पहले भारत सरकार ने दी सेवा विस्तार की मंजूरी

रिटायरमेंट से पहले भारत सरकार ने दी सेवा विस्तार की मंजूरी

रिटायरमेंट से पहले भारत सरकार ने दी सेवा विस्तार की मंजूरी

CG CS Amitabh Jain Extension : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ही होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव अमिताभ जैन को तीन महीने का सेवा विस्तार मिला है। कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वे मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कौन हैं अभिताभ जैन

अमिताभ जैन 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी, 30 नवंबर 2020 से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून 2025 को होने वाली थी और इस तारीख से पहले उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर कई अटकलें थीं। 30 जून 2025 को कैबिनेट बैठक में उनकी विदाई और नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर चर्चा होने की संभावना थी।

अमिताभ जैन का प्रशासनिक करियर

अमिताभ जैन का जन्म 21 जून 1965 को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में हुआ था। उन्होंने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और आईआईटी दिल्ली से सिस्टम मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 1989 में यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद, उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया।

अनिताभ जैन की पहली पोस्टिंग अविभाजित मध्य प्रदेश के जबलपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद वे नीमच, सरगुजा, ग्वालियर, रायगढ़, छतरपुर, होशंगाबाद, और राजगढ़ जैसे जिलों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अनिताभ जैन ने रायपुर जिले में दो बार कलेक्टर के रूप में सेवा दी। उन्होंने वित्त, गृह, जल संसाधन, वन, जनसंपर्क, और वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया।

अनिताभ जैन ने वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव और लंदन में भारतीय उच्चायोग में मिनिस्टर (आर्थिक) के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने भारत-यूके व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में योगदान दिया। बता दें कि, साल 2024 में अनिताभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

Related to this topic: