Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पचमढ़ी में BJP विधायकों का प्रशिक्षण, गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

पचमढ़ी में BJP विधायकों का प्रशिक्षण, गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

पचमढ़ी में bjp विधायकों का प्रशिक्षण गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

Training Camp Of BJP MLAs And MPs in Pachmarhi : मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी आज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक खास मंच बनने जा रहा है। यहां 13 जून से शुरू हो रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विधायक, सांसद और मंत्री हिस्सा लेंगे। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे, जो जनसंघ से लेकर बीजेपी की विकास यात्रा पर अपने विचार साझा करेंगे। अगले तीन दिन (14 से 16 जून) तक मध्यप्रदेश की सरकार पचमढ़ी से संचालित होगी, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सभी प्रमुख नेता यहीं मौजूद रहेंगे।

इस प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी के 201 नेता शामिल होंगे, जिनमें विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, सीआर पाटिल जैसे दिग्गज नेता विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे। शिविर में सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें संगठन को मजबूत करने, समय प्रबंधन, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जाएगी।

एक खास पहल के तहत सभी नेता "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। इसके अलावा, शिविर स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों और बीजेपी के ऐतिहासिक सफर को दर्शाया जाएगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं की विरासत को भी याद किया जाएगा।

शिविर में अनुशासन का खास ध्यान रखा गया है। सत्रों के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित होगा। सभी नेताओं के फोन साइलेंट मोड में एक जगह रखे जाएंगे और केवल ब्रेक में उनका उपयोग हो सकेगा। सुबह 6 बजे उठने से लेकर योग, प्रार्थना और सत्रों का शेड्यूल तय है। पहले दिन चार सत्र होंगे, जिनमें "हमारा विचार और पंच निष्ठा" और बीजेपी की कार्यप्रणाली जैसे विषय शामिल हैं।

दूसरे दिन विधायकों और सांसदों को तीन समूहों में बांटकर उनके निर्वाचन क्षेत्र में प्रबंधन, नवाचार और चुनौतियों पर चर्चा होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव "विकसित मप्र 2047" के विजन पर अपने विचार रखेंगे। अंतिम दिन नेताओं को वक्तव्य कौशल और मोबाइल शिष्टाचार सिखाया जाएगा। बीएल संतोष सवाल-जवाब सत्र में नेताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। 

Related to this topic: