MP Government Employees Leaves Cancelled : भोपाल। भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। मोहन सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। वहीं छुट्टी पर गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लौटने को कहा है।
दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें साफ कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड में पदस्थ कर्मचारी अवकाश पर न जाएं। जानकारी के मुताबिक यह छुट्टियां मध्य प्रदेश सरकार के आगामी आदेश तक निरस्त रहेंगी।
इन विभागों की छुट्टियां रद्द
1. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
2. गृह विभाग
3. ऊर्जा विभाग
4. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
6. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
7. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
8. लोक निर्माण विभाग 9. राजस्व विभाग 10. सामान्य प्रशासन विभाग 11. जल संसाधन विभाग 12. नर्मदा घाटी विकास विभाग 13. परिवहन विभाग