Sant Ravidas 650th Jayanti Events in Aligarh

Sant Ravidas Jayanti: अलीगढ़ में संत रविदास की 650वीं जयंती पर होंगे महाआरती और 21 कुंडीय महायज्ञ

अलीगढ़ में संत रविदास की 650वीं जयंती पर पूरे साल सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। जन्म जयंती पर विशाल महाआरती और 21 कुंडीय महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Sant Ravidas Jayanti: अलीगढ़ में संत रविदास की 650वीं जयंती पर होंगे महाआरती और 21 कुंडीय महायज्ञ

Sant Ravidas Jayanti Organization

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सामाजिक समरसता के पुरोधा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती को लेकर पूरे साल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्म जयंती के मौके पर विशाल महाआरती और 21 कुंडीय महायज्ञ होगा। समिति संत रविदास के संदेश को शहर के साथ गांवों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

संत रविदास जन्म जयंती समिति की शुक्रवार को द्वारिकापुरी स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जयंती वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सितंबर के तीसरे सप्ताह से पूरे विभाग में कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।

गांव-गांव पहुंचाया जाएगा संत रविदास का संदेश

बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के विभाग संघचालक राजकुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने ऐसे समय में समाज को जोड़ने का काम किया, जब देश पर आक्रमणकारियों का दबाव और अत्याचार था। उनके अनुसार संत रविदास ने समाज को बिखरने से बचाने और लोगों को एकजुट रखने का संदेश दिया। समिति की ओर से पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम कराने की योजना है। इसके तहत संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। अभियान में संत समाज को भी शामिल किया जाएगा।

जन्म जयंती पर महाआरती और महायज्ञ

सह विभाग संघचालक ललित कुमार ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम होंगे। सितंबर के तीसरे सप्ताह से विभाग स्तर पर इनकी शुरुआत की जाएगी। महानगर संघचालक अजय सराफ ने बताया कि जन्म जयंती के अवसर पर विशाल महाआरती के साथ 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

शहर से गांव तक होंगी गोष्ठियाँ

सह संघचालक देवेंद्र हनुमानजी ने कहा कि संतों की भागीदारी के साथ सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोष्ठियां आयोजित करने की योजना है। संजीव सिसौदिया ने संत रविदास के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में समाज को एकजुट रखने का काम किया। उन्होंने कहा कि मीराबाई जैसी भक्त भी संत रविदास की शिष्या बनीं। बैठक में चक्रवती दत्त शर्मा, पंकज कुमार, विनय शर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026