Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान शुरू

भोपाल से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान शुरू

एयर इंडिया की नई विशेष उड़ान से भोपाल-बेंगलुरु रूट मजबूत। वापसी फ्लाइट में 138 यात्रियों ने की यात्रा, 14–19 दिसंबर तक संचालन।

भोपाल से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान शुरू

भोपाल के राजा भोज विमानतल से बेंगलुरु के लिए एयर कनेक्टिविटी को मजबूती देते हुए एयर इंडिया ने नई विशेष उड़ान सेवा शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट AI-3391 भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 38 यात्री सवार थे। इसके बाद इसी विमान ने वापसी में AI-3392 के रूप में उड़ान भरी। दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई इस फ्लाइट में 138 यात्रियों ने भोपाल से बेंगलुरु की यात्रा की, जिससे इस रूट पर यात्रियों की मजबूत मांग सामने आई।




बढ़ती मांग को देखते हुए शुरू की गई विशेष उड़ानें

राजा भोज विमानतल के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने 14 से 19 दिसंबर तक विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया है। उनके अनुसार, इन अतिरिक्त उड़ानों से भोपाल और प्रमुख महानगरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. यात्रियों को यात्रा के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।  भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों की सुविधा पर फोकस रहेगा। निदेशक अवस्थी ने यह भी कहा कि राजा भोज विमानतल प्रशासन एयरलाइंस के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, सुरक्षा मानकों का पालन हो और उड़ानों का संचालन समय पर सुनिश्चित किया जा सके। भोपाल से बेंगलुरु रूट पर यह विशेष सेवा खासतौर पर व्यापार, आईटी सेक्टर और निजी यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है।