Air India Flight Makes Emergency Landing

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग। 175 यात्री सुरक्षित, तकनीकी खराबी के चलते वापसी उड़ान रद्द, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।<br/>

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

Bhopal Flight Cancel News

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-633 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 175 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उड़ान के दौरान सामने आई तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-633 मुंबई से भोपाल आ रही थी। इसी दौरान पायलट को तकनीकी समस्या का संकेत मिला। इसके बाद तत्काल भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी गई और इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए।

समन्वय से टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, एटीसी, सीआईएसएफ और फायर एंड रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से तैयारी की। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के चलते विमान को सुरक्षित उतारने में सफलता मिली। फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे राजाभोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई।

विमान को किया गया अनसर्विसेबल

तकनीकी खराबी के चलते विमान को एहतियातन ‘अनसर्विसेबल’ घोषित कर दिया गया है। इसके चलते भोपाल से मुंबई जाने वाली वापसी फ्लाइट AI-634 को रद्द कर दिया गया। अब विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।

यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

रद्द हुई उड़ान के बाद यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गईं। इसका फायदा उठाते हुए 86 यात्रियों ने टिकट रिफंड का विकल्प चुना। वहीं, 81 यात्रियों की यात्रा अगले दिन के लिए रिशेड्यूल की गई। 1 यात्री को दूसरी एयरलाइन से भेजा गया। साथ ही 8 यात्रियों को होटल में ठहराया गया और 2 यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी यात्रियों को भोजन और जलपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई।

सुरक्षा मानकों पर जोर

भोपाल एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया और संभावित खतरे को टाल दिया गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026