Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

AIIMS के डॉक्टरों का कमाल, दिल में जमे थक्कों की जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

AIIMS के डॉक्टरों का कमाल, दिल में जमे थक्कों की जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

भोपाल स्थित एम्स के डॉक्टरों ने दिल में जमे थक्कों की जटिल ओपन हार्ट सर्जरी कर गंभीर मरीज को नई जिंदगी दी।

aiims के डॉक्टरों का कमाल दिल में जमे थक्कों की जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम्स ने कठिन इलाज को सफल बनाकर मेडिकल क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान साबित की है। एम्स के डॉक्टरों ने गंभीर बीमारी से पीड़ित एक मरीज के दिल में जमे खतरनाक थक्कों की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर नया जीवन दिया। यह सफल सर्जरी कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी सीटीवीएस विभाग चिकित्सकों ने की है।

एम्स के अनुसार, होशंगाबाद निवासी 30 वर्षीय युवक पिछले छह महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। मरीज को हार्ट अटैक आ चुका था। इतना ही नहीं उसको लकवा और किडनी की खराबी थी। हृदय के बाएं हिस्से लेफ्ट वेंट्रिकल में कई बड़े थक्के मौजूद थे। हृदय भी कमजोर हो चुका था। साथ ही पंपिंग क्षमता काफी कमजोर हो गई थी।

एम्स डॉक्टरों ने लिया बड़ा फैसला

एक्सपर्ट मेडिकल टीम ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। उन्होंने जोखिम भरी लेकिन जटिल ओपन हार्ट सर्जरी करने का फैसला लिया। इसे लेफ्ट वेंट्रिकुलर थ्रोम्बेक्टोमी कहा जाता है। सर्जरी के दौरान हृदय में मौजूद सभी थक्कों को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

एम्स में की गई इस सर्जरी के बाद भविष्य में किसी भी प्रकार के लकवे या अन्य गंभीर जटिलताओं के खतरे से अब मरीज मुक्त हो चुका है। सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया। उसके बाद में वार्ड में स्थानांतरित कर दिया, जहां मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।

एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. माधवानंद कर ने इस सफल सर्जरी पर पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एम्स भोपाल की विशेषज्ञता और टीमवर्क का उदाहरण है, जिससे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को नई उम्मीद मिल रही है।

Related to this topic: