Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

गुंडागर्दी का नया ट्रेंड: AI से बनाई पिस्टल वाली तस्वीर, तेलीबांधा पुलिस ने युवक को पकड़ा

गुंडागर्दी का नया ट्रेंड: AI से बनाई पिस्टल वाली तस्वीर, तेलीबांधा पुलिस ने युवक को पकड़ा

गुंडागर्दी का नया ट्रेंड ai से बनाई पिस्टल वाली तस्वीर तेलीबांधा पुलिस ने युवक को पकड़ा

सोशल मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने के चक्कर में अब कई युवा हथियार और हिंसा की ओर बढ़ रहे हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां गौरव छतरी नामक युवक की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह हाथ में 9 एमएम पिस्टल लिए दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार की।

AI का गलत इस्तेमाल

जांच में पता चला कि शहर के कई युवा एआई की मदद से अपनी तस्वीरों में पिस्टल, देसी कट्टा, तलवार और बटनदार चाकू जैसी चीजें जोड़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी तस्वीरें समाज में डर का माहौल बनाती हैं और अपराध को बढ़ावा देती हैं।

डिजिटल तकनीक का दुरुपयोग

पुलिस ने साफ किया है कि डिजिटल तकनीक का गलत इस्तेमाल कर हथियार दिखाना कानूनन अपराध है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि एआई और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, वरना यह भविष्य में कानूनी मुसीबत बन सकता है।