Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पर वीडियो देख कृषि मंत्री का भर आया दिल, किसान से कहा - नुकसान की भरपाई होगी

सोशल मीडिया पर वीडियो देख कृषि मंत्री का भर आया दिल, किसान से कहा - नुकसान की भरपाई होगी

सोशल मीडिया पर वीडियो देख कृषि मंत्री का भर आया दिल किसान से कहा - नुकसान की भरपाई होगी

नई दिल्ली। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी प्रशंसा हो रही है। महाराष्ट्र के एक किसान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वह वीडियो देखा तो उन्होंने किसान को कॉल करके कहा कि, नुकसान की भरपाई होगी।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के किसान भाई गौरव पंवार का मार्मिक वीडियो देखकर हृदय विचलित हो गया। असमय बारिश ने मंडी में रखी उनकी मूंगफली की फसल को बर्बाद कर दिया। किसान होने के नाते मैं इस पीड़ा को भली प्रकार समझ सकता हूं। मैंने गौरव जी से फोन पर बात की, उन्हें ढांढस बंधाया। किसान भाई चिंता न करें। शीघ्र नुकसान की भरपाई की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अत्यंत संवेदनशील हैं। केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दरअसल एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था जिसमें एक बारिश के कारण किसान की मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई थी। बर्बाद हुई फसल का कुछ अंश बचाने के लिए किसान जद्दोजहत करता दिखाई दे रहा तय। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे किसान को कॉल किया हुए उससे कहा कि, नुकसान की भरपाई जरूर होगी। चिंता की कोई बात नहीं है।

कृषि मंत्री द्वारा ढांढस बंधाए जाने और नुकसान की भरपाई का वादा किए जाने पर किसान ने शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया। किसान से बात करते हुए कृषि मंत्री ने जो वीडियो शेयर किया वह अब सोशल मीडिया पर वायरल है।