Agra ACP Amisha Singh Video: आगरा में कुछ लोग अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान ACP अमीषा सिंह पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाने और उनकी समस्या सुनने पहुंची तो एक प्रदर्शनकारी ने ACP मैंम को बहनजी कहकर संबोधित कर दिया, तो ACP मैडम भड़क गई और बोली "बहनजी नहीं हूं मै"... इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कौन है ACP अमीषा सिंह?
आपको बता दें कि अमीषा सिंह आगरा सदर की ACP है। उनके पिता विनोद कुमार सिंह भी यूपी पुलिस में IPS अधिकारी रह चुके हैं। उनके पिता जिस साल सेवानिवृत्त हुए थे, उसी साल उनकी बेटी अमीषा सिंह यूपी पुलिस में डीएसपी रैंक की अफसर बनीं थी। वे 2022 बैच की डीएसपी हैं। एसीपी आगरा के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। अमीषा सिंह ने कई बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है।