Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

राजधानी में लंबे इंतजार के बाद वनडे धमाका, टिकट बिक्री शुरू

राजधानी में लंबे इंतजार के बाद वनडे धमाका, टिकट बिक्री शुरू

राजधानी में लंबे इंतजार के बाद वनडे धमाका टिकट बिक्री शुरू

छात्रों के लिए टिकट सिर्फ इंडोर स्टेडियम से, एक छात्र को एक ही टिकट

राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काफी समय के बाद वनडे इंटरनेशनल मैच आयोजित होने जा रहा है। आगामी 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, और बीसीसीआई ने इसके लिए मैच का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि आगामी मैच की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और दर्शकों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के चारों ओर यातायात विभाग के सहयोग से आठ पार्किंग जोन चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें क्रमशः ए, बी, सी, डी से लेकर एच तक नाम दिया गया है।

नौ कैटेगरी में 800 से 20,000 रुपये तक टिकट उपलब्ध

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने बताया कि मैच के लिए कुल नौ कैटेगरी में टिकट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 800 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक होगी। टिकटों में स्टैंड प्लान, सीटिंग और गेट एंट्री पूरी तरह सुव्यवस्थित तरीके से तैयार की गई है। दर्शकों के लिए ऊपरी स्टैंड, निचले स्टैंड, सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और कॉर्पोरेट बॉक्स तक विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे। क्रिकेट संघ के अनुसार, टिकट ऑनलाइन शनिवार से उपलब्ध हो गए हैं। एप के माध्यम से टिकट खरीदने पर प्रत्येक उपयोगकर्ता अधिकतम चार टिकट ही ले पाएगा।

छात्रों के लिए खास व्यवस्था

छात्रों के लिए विशेष रूप से 800 रुपये वाले टिकट जारी किए गए हैं। ये टिकट केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होंगे और प्रत्येक छात्र को केवल एक ही टिकट मिलेगा।

Related to this topic: