Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रोहित यादव को संस्कृति, चंदन कुमार बने NRDA के नए CEO, देखें पूरा आदेश

रोहित यादव को संस्कृति, चंदन कुमार बने NRDA के नए CEO, देखें पूरा आदेश

रोहित यादव को संस्कृति चंदन कुमार बने nrda के नए ceo देखें पूरा आदेश

Additional Charge given to 5 IAS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के साथ सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) संभाल रहे अविनाश चंपावत को जन शिकायत निवारण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद को उनके मौजूदा प्रभार के साथ वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता को श्रम विभाग के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग और श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण चंदन कुमार को नया सीईओ नियुक्त किया गया है, और उनकी वर्तमान जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव को सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2003 बैच के आईएएस अविनाश चंपावत को सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद को सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। 2007 बैच के आईएएस हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गृह, जेल और श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2011 बैच के आईएएस चंदन कुमार को एनआरडीए का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

Related to this topic: