Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

गोंडा में दर्दनाक हादसा, दर्शन करने जा रहे लोगों की बोलेरो हुई अनियंत्रित, 11 लोगों की मौत

गोंडा में दर्दनाक हादसा, दर्शन करने जा रहे लोगों की बोलेरो हुई अनियंत्रित, 11 लोगों की मौत

गोंडा में दर्दनाक हादसा दर्शन करने जा रहे लोगों की बोलेरो हुई अनियंत्रित 11 लोगों की मौत

Gonda Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दर्शन के लिए जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, तभी यह घटना घटी।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हादसे की वजह गाड़ी की तेज रफ़्तार बताई जा रही है। तेज रफ्तार के चलते पहले गाड़ी अनियंत्रित हुई उसके बाद नहर में गिर गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा - 'जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹5-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।'

'प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

Related to this topic: