Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में बड़ा हादसा, 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के नीचे दबकर एक युवक की मौत, सड़क के गड्ढे ने

बुरहानपुर में बड़ा हादसा, 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के नीचे दबकर एक युवक की मौत, सड़क के गड्ढे ने बिगाड़ा बैलेंस

बुरहानपुर में बड़ा हादसा 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के नीचे दबकर एक युवक की मौत सड़क के गड्ढे ने बिगाड़ा बैलेंस

मध्यप्रदेश। 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा ले जाते समय बुरहानपुर में बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण बैलेंस बिगड़ने से यह हादसा हुआ। प्रतिमा के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।

यह घटना लालबाग रोड पर तुलसी मॉल के पास हुई। हाटकेश्वर गणेश मंडल के लोग बुरहानपुर में प्रतिमा लेने आए थे। इन लोगों में 26 वर्षीय शशांक जोशी भी शामिल था। प्रतिमा के नीचे दबने से शशांक के साथ उसका दोस्त भी बेहोश हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने शशांक को मृत घोषित कर दिया।

एएसपी का कहना है कि, लालबाग रोड पर ज्यादा लोग थे इसी कारण यह हादसा हुआ। जबकि हिन्दू महासभा के लोगों का कहना है कि, हादसा सड़क के गड्ढे के कारण हुआ। कांग्रेस ने मांग की है कि, सड़क के गड्ढे की मरम्मत की जानी चाहिए।