Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क रिश्वत लेते ट्रैप, वेतन भुगतान करने के लिए मांगे थे 20 हजार

शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क रिश्वत लेते ट्रैप, वेतन भुगतान करने के लिए मांगे थे 20 हजार

शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क रिश्वत लेते ट्रैप वेतन भुगतान करने के लिए मांगे थे 20 हजार

Education Department Head Clerk Arrested taking Bribe : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करप्शन के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा कार्यालय में पदस्थ हेड क्लर्क को एसीबी ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। माध्यमिक स्कूल के चपरासी से वेतन भुगतान रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। सोमवार को हेड क्लर्क दूसरी किश्त ले रहा था, उसी दौरान ACB की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरसिया क्षेत्र के हालाहुली माध्यमिक शाला में कलेक्टर दर पर पदस्थ भृत्य उसुराम केंवट का वेतन साल 2014 से 2017 तक रुका हुआ था। जिसके बाद चपरासी उसुराम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसके वेतन भुगतान करने का आदेश होने के बाद भी उसे भुगतान नहीं किया गया।

15 हजार में बनी थी बात

शिक्षा विभाग में पदस्थ हेड क्लर्क एमएस फारूखी ने उससे 20 हजार रुपए मांगे थे लेकिन भाव ताव करने के बाद 15 हजार रुपए पर सहमति बनी। इसके बाद उसुराम ने उसे पहले 5 हजार रुपए दिया, लेकिन उसके बाद भी उसका वेतन भुगतान नहीं हो सका।

दूसरी किश्त देने से पहले उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी। जिसके बाद आज दूसरी किस्त 10 हजार रुपए देते समय एसीबी ने हेड क्लर्क को ट्रैप कर लिया। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

ACB के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, शिक्षा विभाग में पदस्थ हेड क्लर्क एमएस फारूखी को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लिखित कार्रवाई के बाद पीड़ित के पैसे वापस कर दिए जायेगे। 

Related to this topic: