Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

1 करोड़ का इनामी नक्सली चीफ बसव राजू ढेर, B.Tech के बाद जुड़ा माओवादी संगठन से

1 करोड़ का इनामी नक्सली चीफ बसव राजू ढेर, B.Tech के बाद जुड़ा माओवादी संगठन से

1 करोड़ का इनामी नक्सली चीफ बसव राजू ढेर btech के बाद जुड़ा माओवादी संगठन से

Naxal Chief Basav Raju killed in Abujhmad Encounter : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ एनकाउंटर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के चीफ बसव राजू को ढेर कर दिया है। नक्सल चीफ पर एक से 1.5 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मृतक नक्सल चीफ बसव राजू बीटेक करने के बाद नक्सली संगठन से जुड़ा था। बता दें कि, सुबह से अबूझमाड़ के जंगलों में जारी इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 27 माओवादियों को ढेर कर दिया है। 

माओवादी संगठन चीफ बसव राजू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था। बसव राजू संगठन के अंदर कई नाम, गंगना, प्रकाश और बीआर नाम से जाना जाता था। उसने पोलित ब्यूरो के सदस्य बसव की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है।

बम बनाने में था एक्सपर्ट 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नक्सल चीफ बासव राजू ने रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज वारंगल से बीटेक की डिग्री ली थी। इसके बाद साल 1970 में बासव राजू ने घर छोड़कर माओवादी संगठन के साथ जुड़ गया था। इस दौरान उसने 1987 में बस्तर के जंगल में लगे लिट्टे के कैंप में बम बनाने और एंबुश की ट्रेनिंग भी ली थी। राजू को बम बनाने का एक्सपर्ट माना जाता था।



सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी  

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, प्रदेश में नक्सली ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें हमारे डीआरजी जवान सक्रिय रूप से शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसके पूरा होने पर सटीक विवरण साझा किया जाएगा। हम अपने बहादुर जवानों के साहस को सलाम करते हैं।

वहीँ उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मुठभेड़ पर कहा कि,, हमारे सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जवानों के लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी। एक जवान घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी।

बता दें कि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में तीस नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होने का इन्तजार है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 



Related to this topic: