Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद 54 गिरफ्तार और 84 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - गृहमंत्री शाह

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद 54 गिरफ्तार और 84 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - गृहमंत्री शाह

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद 54 गिरफ्तार और  84 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - गृहमंत्री शाह

Union Home Minister Amit Shah on Abujhmad Encounter : रायपुर। ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी है। केंद्रीय गृहमंत्री ने अबूझमाड़ एनकाउंटर को लेकर जवानों के साहस की भी सराहना की है।

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिधवार को छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर जवानों की हौसला अफजाई करते हुए एक पोस्ट साझा की है।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पोस्ट में कहा कि, नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ एनकाउंटर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के चीफ बसव राजू को ढेर कर दिया है। नक्सल चीफ पर एक से 1.5 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मृतक नक्सल चीफ बसव राजू बीटेक करने के बाद नक्सली संगठन से जुड़ा था। बता दें कि, सुबह से अबूझमाड़ के जंगलों में जारी इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 27 माओवादियों को ढेर कर दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Related to this topic: