Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

मोबाइल की ऐसी जिद कि 35 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

मोबाइल की ऐसी जिद कि 35 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

मोबाइल की ऐसी जिद कि 35 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

जांजगीर-चांपा जिले के सत्तिगुड़ी गांव में एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना 19 नवंबर दोपहर की है। करण कंवर (24) रोजी-मजदूरी का काम करता है। उसके बड़े भाई ने उसका मोबाइल फोन ले लिया था, जिससे वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया और नया एंड्रॉयड फोन लेने की जिद करने लगा।

करंट सप्लाई बंद होने से बाल-बाल बचा

यह मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। युवक को टावर पर चढ़े देख ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर जुट गए। पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि करण कंवर 19 नवंबर को काम से लौटने के बाद अपना मोबाइल नहीं मिलने पर नाराज हो गया। उसने दोपहर करीब 3 बजे घर से निकलकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और लगभग 30-35 फीट की ऊंचाई पर नया मोबाइल दिलाने की मांग करने लगा। राहत की बात यह रही कि उस समय टावर में बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दो घंटे तक चला ड्रामा

करीब दो घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। उसे नया मोबाइल दिलाने का आश्वासन देने के बाद वह टावर से नीचे उतरने को राजी हो गया। पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना के दौरान युवक के बड़े भाई का मोबाइल लेकर दूसरे राज्य चले जाने की वजह से यह कारण और भी परेशान करने वाला बन गया।

Related to this topic: