Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

13 साल की छात्रा को भगा ले गया कोचिंग संचालक मुस्लिम युवक, चार दिन बाद भी नहीं लगा छात्रा का सु

13 साल की छात्रा को भगा ले गया कोचिंग संचालक मुस्लिम युवक, चार दिन बाद भी नहीं लगा छात्रा का सुराग...

पुलिस कर रही तलाश, कोचिंग संचालक है आरोपी, पढ़ाने के दौरान छात्रा को फंसाया प्रेम जाल में

13 साल की छात्रा को भगा ले गया कोचिंग संचालक मुस्लिम युवक चार दिन बाद भी नहीं लगा छात्रा का सुराग

पोरसा। पोरसा कस्बे में कोचिंग संचालित करने वाला एक युवक चार दिन पूर्व 13 वर्षीय लड़की को भगाकर ले गया। चार दिन व्यतीत होने के बावजूद अभी तक लड़की का कुछ पता नहीं चला है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी एवं पोरसा थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द लड़की की बरामदगी करने कहा। ऐसा नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

उल्लेखनीय है कि पोरसा कस्बे की पुरानी बस्ती में मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद आरिफ कस्बे में कोचिंग संचालित करता है। विगत शुक्रवार को वह कोचिंग पर पढ़ने के लिए आने वाली तेरह वर्षीय एक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। उस दिन बालिका कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने कोचिंग पर जाकर पता लगाया तो वह वहां नहीं मिली। जब परिजन मोहम्मद आरिफ के घर पर पहुंचे तो वह लापता था। परिजनों ने तुरंत पोरसा थाने में इस बात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन वह गायब है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को भी पोरसा थाने पर पहुंचे थे और आरोपी को पकडऩे और बालिका की सुरक्षित वापसी की बात पुलिस से कही। कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद आरिफ पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने मोहम्मद आरिफ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं कहना है कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ किशोरी को भगाया है। इसलिए मोहम्मद आरिफ के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता संदीप सिंह परमार ने कहा कि मुस्लिम युवक हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। कहीं नाम छुपाकर तो कहीं अपहरण कर उन्हें प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से लड़कियों का जीवन बर्बाद हो रहा है। इससे समाज में तनाव और असंतुलन भी बढ़ रहा है। परमार ने कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित साजिश है। उन्होंने कहा कि देश भर में ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इससे हिन्दू समाज में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया है।