Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

नीदरलैंड के दंपती ने खरगोन के होम स्टे में लिया गांव का आनंद

नीदरलैंड के दंपती ने खरगोन के होम स्टे में लिया गांव का आनंद

नीदरलैंड के दंपती ने खरगोन के होम स्टे में लिया गांव का आनंद

पांच दिन ठहरे विदेशी मेहमानों ने ग्रामीण जीवन और निमाड़ी संस्कृति का अनुभव किया

खरगोन जिले में नीदरलैंड के एक दंपती ने ग्रामीण जीवन और निमाड़ी संस्कृति का अनुभव किया। एरेना और पीटर नामक यह दंपती बोथू गांव स्थित एक होम स्टे में पांच दिनों तक ठहरे, जहां उन्होंने स्थानीय खानपान और गतिविधियों का आनंद लिया।

अपने प्रवास के दौरान, दंपती ने निमाड़ी झूले का लुत्फ उठाया और ज्वार-मक्का की रोटी, दाल-बाटी तथा अमाड़ी की भाजी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने कहा, “It is very tasty।” उन्होंने नर्मदा नदी की सैर की और सहस्त्रधारा का अवलोकन किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसानों से खेती-किसानी और पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ली। दंपती ने बैलगाड़ी पर गांव का भ्रमण किया और गोबर के उपले बनते देखकर उसे बनाना भी सीखा। इसके साथ ही उन्होंने उपलों के साथ तस्वीरें भी लीं।

होम स्टे से लौटते समय, उन्होंने वॉयस गूगल ट्रांसलेट के माध्यम से मोबाइल पर गोदावरी बाई द्वारा तैयार किए गए भोजन की खूब सराहना की।

मिट्टी का घर और शांत वातावरण पसंद आया

मेहमानों को मिट्टी का घर और गांव का शांत वातावरण विशेष रूप से पसंद आया। पीटर ने बताया कि उन्होंने दो बार नर्मदा नदी पार की और उन्हें यहां का भोजन बहुत अच्छा लगा। एरेना ने कहा कि उन्हें विलेज टूरिज्म काफी पसंद आया, खासकर बैलगाड़ी पर भ्रमण आनंददायक था।

युवाओं के आग्रह पर गोदावरी बाई ने भी दंपती का धन्यवाद किया। नीदरलैंड की सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त यह दंपती भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में घूमने के लिए गूगल सर्च का उपयोग किया और सुबह का सूर्योदय मनमोहक लगा।

खरगोन में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा

खरगोन जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 होम स्टे बनाए गए हैं। ये होम स्टे नर्मदा किनारे के बोथू और केरियाखेड़ी जैसे गांवों में स्थित हैं। वर्तमान में, इन स्थानों पर देश और प्रदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं।

होम स्टे संचालक सागर पटेल ने बताया कि यह पहली बार था जब उनके यहां कोई विदेशी मेहमान ठहरे।