Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्य, संस्कृति और विचारों का संगम

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्य, संस्कृति और विचारों का संगम

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्य संस्कृति और विचारों का संगम

23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा 'रायपुर साहित्य उत्सव-2026'

छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा।

इसमें देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी भाग लेंगे। उत्सव का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और उसे राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

रायपुर साहित्य उत्सव-2026 से जुड़ने के लिए

इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

आमजन की सुविधा के लिए 23, 24 और 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी और आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में भाग ले सकेंगे।

ओपन माइक सत्र

उत्सव में आम नागरिकों, युवाओं और नवोदित रचनाकारों के लिए ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागी कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश या अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उत्सव का उद्देश्य साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना और विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को साझा संवाद से जोड़ना है। इसके दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कला प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

पुस्तक स्टॉल

देश के प्रतिष्ठित और ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहाँ पाठकों को विभिन्न विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव साबित होगा।

Related to this topic: