Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

खंडवा में मदरसे से मिला नकली नोटों का जखीरा, तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका

खंडवा में मदरसे से मिला नकली नोटों का जखीरा, तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका

खंडवा में मदरसे से मिला नकली नोटों का जखीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका

मदरसे के कमरे से 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोटों के बंडल मिले

खंडवा। जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठियां में रविवार को एक मदरसे से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मदरसे के एक कमरे से ₹19 लाख 78 हजार के नकली नोटों के बंडल जब्त किए हैं। यह खुलासा तब हुआ जब मालेगांव पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मालेगांव पुलिस की गिरफ्तारी से खुला मामला

मालेगांव पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल एवन के पास दबिश देकर जुबेर और नजीम अकम अयूब अंसारी को पकड़ा था। उनके पास से ₹10.20 लाख के नकली नोट, दो मोबाइल और एक बैग बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि जुबेर पैठियां गांव की मस्जिद का इमाम है। इस जानकारी के बाद जावर पुलिस तत्काल हरकत में आई।

मदरसे के कमरे से नकली नोटों के बंडल बरामद

टीआई सुलोचना गहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैठियां स्थित मदरसे की तलाशी ली। जांच में जुबेर के किराए के कमरे से 500 और 2000 के नकली नोटों के बंडल मिले। आरोपी बुरहानपुर जिले के हरिपुरा का रहने वाला है और मदरसे की ऊपरी मंजिल पर रहता था।

नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि यह कोई एकलौता मामला नहीं है बल्कि नकली नोटों की तस्करी का संगठित नेटवर्क इस क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

तीन महीने पहले ही बना था इमाम

पैठियां मस्जिद के सदर कलीम खान के अनुसार, जुबेर को करीब तीन महीने पहले इमाम रखा गया था। वह अक्सर छुट्टी पर चला जाता था। 26 अक्टूबर को उसने मां की तबीयत खराब बताकर छुट्टी ली और तब से वापस नहीं लौटा है।

जांच में जुटी पुलिस

नोटों की जांच में पुष्टि हुई कि वे पूरी तरह नकली हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को 8 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

Related to this topic: