Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा है डिपोर्टेशन अभियान

अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा है डिपोर्टेशन अभियान

अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार कई महीनों से चल रहा है डिपोर्टेशन अभियान

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत नगर इलाके से 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के दिल्ली में रह रहे थे। साथ ही प्रतिबंधित IMO ऐप के जरिए अपने परिवार से संपर्क कर रहे थे।

उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर्स सेल को सूचना मिली थी कि भारत नगर की वजीरपुर झुग्गी बस्ती में कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की करीब 50 गलियों में सघन जांच अभियान चलाया और 9 लोगों को पकड़ा।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक कूचबिहार बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। पहले वे हरियाणा के मेवात इलाके में ईट-भट्ठे पर काम कर रहे थे, लेकिन वहां की पुलिस कार्यवाही से डरकर दिल्ली आ गए।

गिरफ्तारी के वक्त ये लोग खुद को भारतीय नागरिक बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उनके मोबाइल और अन्य सामान की जांच की, तो उनकी असली पहचान सामने आई। इतना ही नहीं बल्कि सभी बांग्लादेशी नागरिक के पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ, जिसमें बांग्लादेशी नंबर और IMO ऐप के जरिए परिवार से हुई बातचीत के सबूत मिले।


पुलिस ने सभी आरोपियों को विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act 1946) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें एफआरआरओ (FRRO) के हवाले कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का यह एक्शन राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

Related to this topic: