Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मप्र आएंगे 8 चीते: मुख्यमंत्री

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मप्र आएंगे 8 चीते: मुख्यमंत्री

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मप्र आएंगे 8 चीते मुख्यमंत्री

असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई गहन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब असम के जंगली भैंसे को भी मध्यप्रदेश के वनों में बसाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने को लेकर उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन, सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मध्यप्रदेश के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


 



केंद्रीय वस्त्र मंत्री से मुख्यमंत्री की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में उद्योग भवन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान वस्त्र विभाग से जुड़े केंद्र स्तर पर लंबित मामलों पर चर्चा की गई और शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया। बैठक में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव सहित मंत्रालय एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।