Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 77% नक्सलवाद, पड़ोसी राज्यों पर भी असर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में 77% नक्सलवाद, पड़ोसी राज्यों पर भी असर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में 77 नक्सलवाद पड़ोसी राज्यों पर भी असर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CM Vishnu Deo Sai on Naxalism in CG : रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लगभग 77% नक्सलवाद है और पड़ोसी राज्यों झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में यह 23% है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही है। 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, खासकर बस्तर और सरगुजा में, लेकिन सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद है, जिसे खत्म करने का संकल्प प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने लिया है।

सीएम साय ने आगे कहा कि, हम पर्यटन को उद्योग के रूप में देख रहे हैं, यानी जो प्रावधान औद्योगिक क्षेत्र को दिए जा रहे हैं, वही प्रावधान पर्यटन क्षेत्र को भी दिए जाएंगे और इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस तरह हम ज्यादा लोगों को रोजगार दे पाएंगे, पर्यावरण की रक्षा कर पाएंगे और प्रदूषण रोक पाएंगे। सरकार इस पर पूरी नजर रख रही है।

भाजपा-एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हम यहां प्रधानमंत्री मोदी के शासन के उल्लेखनीय 11 वर्षों को चिह्नित करने के लिए एकत्र हुए हैं। छत्तीसगढ़ के साथ उनका गहरा संबंध सभी जानते हैं। उनके कार्यकाल के ये 11 साल वास्तव में ऐतिहासिक रहे हैं।    


Related to this topic: