Bhopal Illegal Commercial

Bhopal Illegal Commercial: भोपाल के दुकानदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम, HC का आदेश

राजधानी भोपाल के रिहायशी क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।

By : विकास जैन
Bhopal Illegal Commercial: भोपाल के दुकानदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम, HC का आदेश

Bhopal Illegal Commercial: भोपाल के दुकानदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम, HC का आदेश

Bhopal Illegal Commercial: राजधानी भोपाल के रिहायशी क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने आवासीय भूखंडों पर मॉल, होटल, दुकानें या अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठान चलाने वाले सभी संचालकों को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि उनके पास आवासीय जमीन पर व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने की वैध अनुमति है, तो उससे जुड़े दस्तावेज 7 दिन के अंदर भोपाल नगर निगम में प्रस्तुत करें।

BMC को कार्रवाई की पूरी छूट

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि यदि 7 दिनों की समय सीमा के अंदर वैध दस्तावेज जमा नही किए, तो भोपाल नगर निगम को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। हाईकोर्ट ने यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट के राजेंद्र कुमार बड़जात्या मामले में दिए गए फैसले के आधार पर जारी किया हैं। 

लैंड यूज़ की देनी होगी एनओसी

इस आदेश के बाद अब रिहायशी इलाकों में चल रहे बिना अनुमति वाले कमर्शियल संस्थानों पर शिकंजा कसना तय हो गया है। संचालकों को यह साबित करना होगा कि उनके पास लैंड यूज़ चेंज या कमर्शियल एक्टिविटी की वैध मंजूरी मौजूद है। याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे भोपाल के आवासीय क्षेत्रों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम के पास कार्रवाई के लिए स्पष्ट न्यायिक आदेश उपलब्ध हैं।

रहवासियों का दर्द

संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति व स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले पर राहत जताई है। रहवासियों का कहना है कि आवासीय कॉलोनियों में व्यवसायिक गतिविधियों के कारण ट्रैफिक जाम, अनियंत्रित पार्किंग, देर रात तक शोर-शराबे और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। समिति ने नगर निगम से मांग की है कि शहर भर में ऐसे सभी अवैध प्रतिष्ठानों की जांच कराकर उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026