Special Train Schedule

Special Train Schedule: MP से शुरू हुई यूपी-बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, देखे शेड्यूल

मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है।

By : विकास जैन
Special Train Schedule: MP से शुरू हुई यूपी-बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, देखे शेड्यूल

Special Train Schedule: MP से शुरू हुई यूपी-बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, देखे शेड्यूल

Special Train Schedule: मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। सर्दियों के मौसम और आगामी दिनों में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। 22 नवंबर से विभिन्न तिथियों पर शुरू होने वाली ये ट्रेनें रतलाम रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों—इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नागदा और दाहोद—से होकर गुजरेंगी।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के अनुसार, इन विशेष गाड़ियों के चलने से गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट के अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।

09327 डॉ. आंबेडकर नगर-गोरखपुर: 22 नवंबर को शाम 6:00 बजे चलेगी, जो इंदौर (शाम 6:30), फतेहाबाद, उज्जैन रूकेगी और मंगलवार रात 1:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

09459 अहमदाबाद-बरौनी: 22 नवंबर की रात 1:00 बजे चलेगी, जो रतलाम (सुबह 6:50), नागदा (सुबह 7:48) रूकेगी और अगले दिन रात 8:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। 

05226 अहमदाबाद-बरौनी: 24 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे चलेगी, जो दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन रूकेगी और गुरुवार सुबह 3:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। 

09171 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर: 22 नवंबर की सुबह 4:30 बजे चलेगी, जो रतलाम (दोपहर 2:30), नागदा (दोपहर 3:23) होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। 

09137 वलसाड-रक्सौल: 22 नवंबर की रात 10:20 बजे चलेगी, जो अगले दिन रतलाम (सुबह 5:25), नागदा (6:53) होते हुए रक्सौल पहुंचेगी। 

05018 उधना-गोरखपुर: 23 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे चलेगी, जो रतलाम (रात 9:28), नागदा (रात 10:23)    होते हुए अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

संबंधित सामग्री

भोपाल को मिलेगा नया स्टेशन, निशातपुरा बना मंडल का पांचवां सर्वसुविधायुक्त रेलवे हब

भोपाल को मिलेगा नया स्टेशन, निशातपुरा बना मंडल का पांचवां सर्वसुविधायुक्त रेलवे हब

भोपाल में निशातपुरा रेलवे स्टेशन को मंजूरी मिल गई है। यह मंडल का पांचवां स्टेशन होगा जहां 8 ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू होगा और भोपाल रेलवे ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

Jun 01, 2026
सिवनी में शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा ट्रेन हादसा टला

सिवनी में शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा ट्रेन हादसा टला

मध्य प्रदेश के सिवनी में शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का एक कोच पटरी से उतर गया। यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।

Mar 13, 2026