Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Seoni Train Derailment News

सिवनी में शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा ट्रेन हादसा टला

मध्य प्रदेश के सिवनी में शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का एक कोच पटरी से उतर गया। यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।


सिवनी में शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा यात्रियों में मचा हड़कंप बड़ा ट्रेन हादसा टला

Train Accident News |

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का एक कोच अचानक पटरी से उतर गया, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना का पता चलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, हादसे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

दरअसल, यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिवनी जिले में सुनझिरी (खैररांजी) के पास शुक्रवार (13 मार्च) दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार ट्रेन का आखिरी डिब्बा यानी ब्रेकवान कोच पटरी से उतर गया।

तेज झटके से घबराए यात्री

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक एक जोरदार झटका लगा। यात्रियों को लगा जैसे ट्रेन किसी चीज से टकरा गई हो। वहीं, झटका लगते ही कई यात्री घबरा गए और डिब्बे में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन रुकते ही कई यात्री तुरंत कोच से नीचे उतर आए और आसपास के ट्रैक पर खड़े होकर स्थिति समझने लगे। घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर और केवलारी से रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

एक महिला को आई मामूली चोट

इस घटना में ट्रेन में सवार एक महिला को हल्की चोट आई। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दे दिया। केवलारी एसडीएम महेश अग्रवाल के अनुसार, ट्रेन में सवार बाकी सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। 

बाकी ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया गया

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटरी से उतरे डिब्बे को छोड़कर बाकी ट्रेन को दोपहर करीब 2:30 बजे नागपुर के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर पटरी से उतरे कोच को दोबारा ट्रैक पर लाने के काम में जुट गई।

अचानक पटरी से उतरा पहिया

प्राथमिक जानकारी के अनुसार नैनपुर और केवलारी के बीच ट्रेन का एक पहिया अचानक पटरी से उतर गया, जिससे पूरा कोच ट्रैक से नीचे चला गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं, घटना के बाद रेलवे के सीनियर अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेल मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए काम युद्ध स्तर पर किया गया।

कोच पटरी से उतरने के कारण इस रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब सामान्य की जा रही है।