Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

4 वरिष्ठ IAS अधिकारीयों को मिली नई जिम्मेदारी, नीरज मंडलोई PWD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

4 वरिष्ठ IAS अधिकारीयों को मिली नई जिम्मेदारी, नीरज मंडलोई PWD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

4 वरिष्ठ ias अधिकारीयों को मिली नई जिम्मेदारी नीरज मंडलोई pwd के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा देर रात चार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों में PWD के ACS भी शामिल हैं। 1996 बैच के IAS संजीव कुमार झा को एमपी का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके पहले वे राजस्व मंडल ग्वालियर के रूप में काम कर रहे थे। आईएएस सुखबीर सिंह को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे इसके पहले वे मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। ऊर्जा विभाग के अपर सचिव नीरज मंडलोई को PWD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

आईएएस रघुराज एमआर (2004) सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को अब श्रम विभाग का सचिव बनाया गया है।

आईएएस अनिल सुचारी (2006), सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर आयुक्त, सागर संभाग, सागर बनाया गया है।

मुकेश चन्द गुप्ता (1998), सचिव, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।

विवेक कुमार पोरवाल, (2000), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।

रघुराज एमआर द्वारा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर उमाकांत उमराव, भाप्रसे (1996) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

 

Related to this topic: