Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

एक जवान घायल और सहयोगी शहीद -डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी

एक जवान घायल और सहयोगी शहीद -डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी

एक जवान घायल और सहयोगी शहीद -डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी

30 Soldiers Killed in Abujhmad Encounter : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में हो रही मुठभेड़ में अब तक 26 से अधिक नक्सलियों मार दिया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है जबकि एक जवान का सहयोगी शहीद हो गया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार 21 मई को मीडिया से बात करते हुए दी है।

छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जवानों के लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी। एक जवान घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी। बता दें कि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में तीस नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होने का इन्तजार है। 

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, प्रदेश में नक्सली ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें हमारे डीआरजी जवान सक्रिय रूप से शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसके पूरा होने पर सटीक विवरण साझा किया जाएगा। हम अपने बहादुर जवानों के साहस को सलाम करते हैं।

जानकारी के अनुसार अबुझमाड़ में सुरक्षाबल जवानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया है। बता दें कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी टीम मौके पर मौजूद हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा चारों तरफ से नक्सलियों की घेराबंदी करने में जुटी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनामी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को निकाला गया था। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 




Related to this topic: