Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार, जीएडी ने मुख्य सचिव के पास भेजा

पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार, जीएडी ने मुख्य सचिव के पास भेजा

पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार जीएडी ने मुख्य सचिव के पास भेजा

भोपाल। प्रदेश सरकार अगले एक पखवाड़े के भीतर बड़े प्रशासनिक फैसले करने जा रही है। जिसमें 9 साल से बंद पदोन्नति का रास्ता खोलने से लेकर, तबादला नीति एवं कुछ मंत्रियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपने जैसे फैसले शामिल हैं।

निकट भविष्य में लिए जाने वाले इन निर्णयों को लेकर अलग-अलग स्तर पर चर्चा हो चुकी है। कैबिनेट में भी इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इसकी तैयारी कर ली है।

प्रदेश की मोहन यादव सरकार कर्मचारियों के हित में ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। जिनमें न्यायालयों में लंबित पदोन्नति का फैसला भी शामिल है। इसी दिशा में सरकार 3 साल के बाद तबादला नीति लाने जा रही है। हालांकि 3 महीने पहले विशेष तबादला नीति लाई गई थी, जिसमें विशेष प्रकरणों में ही मंत्रियों को तबादलों के अधिकार सौंपे गए थे।

ये फैसले कर सकती है सरकार

1. पदोन्नति : डॉ मोहन सरकार ने 9 साल से बंद सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। जीएडी के अनुसार संभवत: प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। पदोन्नति का प्रस्ताव मुख्य सचिव कार्यालय भेज दिया गया है। कैबिनेट से पहले उसमें कुछ और सुधार की गुंजाइश है।

2. तबादलों से हटेगा प्रतिबंध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्मचारी संगठनों को तबादलों से प्रतिबंध हटाने के संकेत दे चुके हैं। संभवत: इस प्रस्ताव पर भी महीने के अंत तक कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार प्रस्ताव लगभग तैयार है। अंतिम निर्णय कैबिनेट से होना है। संभवत: 1 मई से 31 मई तक तबादलों से प्रतिबंध हट सकता है।

3. मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दे सकते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री के पास मौजूदा स्थिति में लगभग 15 विभाग हैं। इनमें से कुछ विभाग अन्य मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप सकते हैं। या फिर राज्य मंत्रियों को भी कुछ विभागों के दायित्व सौंपे जा सकते हैं। इसका निर्णय भी जल्द होने की संभावना है।

Related to this topic: