Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरु: प्रदेशभर में 3 दिन होंगे आयोजन

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरु: प्रदेशभर में 3 दिन होंगे आयोजन

मध्य प्रदेश में 3 लाख गीतापाठी एक साथ श्रीमद्भगवद्‌गीता का पाठ, सीएम यादव बोले- गीता हर बच्चे के बस्ते में होनी चाहिए

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरु प्रदेशभर में 3 दिन होंगे आयोजन

 उज्जैन के दशहरा मैदान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो गया। प्रदेशभर में 1 से 3 दिसंबर तक इसका आयोजन होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश में 3 लाख गीता पाठी एक साथ श्रीमद्भगवद्‌गीता का पाठ करेंगे। प्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय तथा 10 संभागों में श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों की सन्निधि में गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ करेंगे।

गीता महोत्सव में होगी कृष्णायन की प्रस्तुति

राजधानी के रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार मोहित शेवानी के निर्देशन में कृष्णायन की प्रस्तुति होगी। यह प्रस्तुति भगवान श्रीकृष्ण और मध्यप्रदेश की कहानी पर केंद्रित है। आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए इस प्रस्तुति को आकर्षक एवं रोचक बनाने का प्रयास किया  है।

दादाजी धाम मंदिर में गीता जयंती

जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में उदया तिथि अनुसार सोमवार को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के समक्ष श्रीमद्भगवद्गीता रखकर सभी भक्तों को गीता जयंती पर विधि विधान से पूजन कराया।


इंदौर में गीता भवन का लोकार्पण

इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्यप्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित में होगा। श्रीमद्भगवदगीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की जायेगी। पुरस्कारों का वितरण गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के मौके पर होगा। इस अवसर पर संजीव मालवीय निर्देशित नृत्य नाटिका कृष्णायन की प्रस्तुति होगी। यहां श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उज्जैन में होगा 3 दिवसीय भव्य आयोजन

उज्जैन के दशहरा मैदान पर 1 से 3 दिसंबर सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे है। जिसमें पहले दिन अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका जय श्रीकृष्णा का मंचन होगा। दूसरे दिन नई दिल्ली की वैष्णवी शर्मा का काव्यपाठ इसके पूर्व बैंगलुरु के डॉ. सलाउद्दीन पाशा के निर्देशन में गीता ऑन व्हील्स जिसमें दिव्यांग कलाकार गीता के प्रसंगों को मंचित करेंगे तथा विश्व गीता प्रतिष्ठानम् की ओर से श्रीमद्भगवद्‌गीता नृत्य विराटजयी तथा मुंबई के मोहित शेवानी एवं दल द्वारा कृष्णायन की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन उमेश तरकसवार द्वारा निर्देशित विश्ववंदनीय एवं बैंगलोर के डॉ. सलाउद्दीन पाशा द्वारा निर्देशित गीता ऑन व्हील्स की प्रस्तुति होगी।  

Related to this topic: