Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली पर था 25 लाख का इनाम, माओवादी रेणुका कई हमलों में थी शामिल

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली पर था 25 लाख का इनाम, माओवादी रेणुका कई हमलों में थी शामिल

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली पर था 25 लाख का इनाम माओवादी रेणुका कई हमलों में थी शामिल

Female Naxalite Renuka Killed in Dantewada Encounter : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में सोमवार को हुई मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सली की पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला नक्सली का नाम रेणुका बताया जा रहा है और नक्सली रेणुका पर पूरे 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जवानों ने बताया की, दंतेवाड़ा मुठभड़े में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु के रूप में हुई है। साथ ही मौके से एक INSAS राइफल समेत गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। जवान और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी है। 

एंटी नक्सल अभियान के तहत सोमवार सुबह दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि, जवान एरिया डोमेशन के लिए निकले थे, उसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की।

जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु के रूप में हुई है। शव सके अलावा मौके से एक INSAS Rifle, हथियार, गोला-बारूद के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में मारी गई 25 लाख की इनामी नक्सली रेणुका उर्फ बानु दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की मेंबर थी, जिसके ऊपर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। रेणुका वारंगल की रहने वाली थी। वह कई नक्सली हमलों में शामिल रही है। नक्सल कमांडर रेणुका नक्सलियों के प्रेस टीम की प्रभारी भी थी। 

गौरतलब है कि, बीते 30 मार्च को बीजापुर में एक साथ 50 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक, DIG और CRPF के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 13 नक्सली 68 लाख रुपए के इनामी थे। बता दें कि बस्तर रेंज में साल 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।


Related to this topic: