Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी....

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी....

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला। सीमा के समीप महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं बुधवार को महराजगंज में दो, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चाबुक चल चुका है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी की कार्रवाई जारी है।

महराजगंज, श्रावस्ती व बहराइच में ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण

इंडो नेपाल बार्डर से 10 किमी. के अंदर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण बुधवार को भी हटाया गया। महराजगंज में बुधवार को फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव तथा नौतनवा के जुगौली गांव में अवैध मदरसा को ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती के भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर जब्दी में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। वहीं बहराइच में सरकारी वन भूमि पर स्थित मजार से अवैध कब्जा हटाया गया।

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक 

नेपाल सीमा पर अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर कार्रवाई की जा चुकी है।

किस जनपद में कितनी है संख्या

महराजगंज में 29 मदरसे, 9 मस्जिद, 7 मजार और 1 ईदगाह

सिद्धार्थनगर में 35 मदरसे, 9 मस्जिद, 0 मजार और 0 ईदगाह

बलरामपुर में 30 मदरसे, 0 मस्जिद, 10 मजार और 1 ईदगाह

श्रावस्ती में 110 मदरसे, 1 मस्जिद, 5 मजार और 2 ईदगाह

बहराइच में 13 मदरसे, 8 मस्जिद, 2 मजार और 1 ईदगाह

लखीमपुर खीरी में 8 मदरसे, 2 मस्जिद, 1 मजार और 1 ईदगाह

पीलीभीत में 0 मदरसे, 1 मस्जिद, 0 मजार और 0 ईदगाह

यानी कि कुल 225 मदरसे, 30 मस्जिद, 25 मजार और 6 ईदगाह पर अब तक सरकार का एक्शन चल चुका है l 

Related to this topic: