Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली ढेर, कमांडर समेत एक महिला नक्सली का शव मिला

मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली ढेर, कमांडर समेत एक महिला नक्सली का शव मिला

मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली ढेर कमांडर समेत एक महिला नक्सली का शव मिला

2 Naxalites Killed in Sukma Encounter : सुकमा। जिले के कुकानार थाना क्षेत्र स्थित पुसगुन्ना जंगल में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने 5 लाख के इनामी सहित 2 नक्सलियों को मार गिराया। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर मौजूद हैं। सूचना पर जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है। कमांडर बमन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले है।

Related to this topic: