Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सुकमा में 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 पर 38 लाख रुपये का था इनाम

सुकमा में 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 पर 38 लाख रुपये का था इनाम

सुकमा में 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 10 पर 38 लाख रुपये का था इनाम

18 Naxalites surrender in Sukma : छत्तीसगढ़। सुकमा जिले में मंगलवार को 18 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसे नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि, इन नक्सलियों में से 10 पर 38 लाख रुपये का इनाम था।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने यहां वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उन्होंने माओवादियों की "खोखली" और "अमानवीय" विचारधारा तथा स्थानीय आदिवासियों पर उग्रवादियों के अत्याचारों से निराशा जताते हुए आत्मसमर्पण किया। वे राज्य सरकार की 'नियाद नेल्लनार' (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है। साथ ही, नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी वे प्रभावित हैं।

नियाद नेल्लनार योजना से प्रभावित होकर आज जिन 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है इनमें से 4 नक्सली बटालियन क्रमांक 1 से जुड़े हैं। दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें राज्य सरकार के तहत चल रही सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने यह भी कहा है कि, 'मैं सभी नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील करता हूं।'