Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

डिवीजनल कमेटी मेंबर व पत्नी समेत 17 नक्सलियों ने किया समर्पण, 24 लाख का इनाम है घोषित

डिवीजनल कमेटी मेंबर व पत्नी समेत 17 नक्सलियों ने किया समर्पण, 24 लाख का इनाम है घोषित

डिवीजनल कमेटी मेंबर व पत्नी समेत 17 नक्सलियों ने किया समर्पण 24 लाख का इनाम है घोषित

17 Naxalites surrendered : रायपुर। नक्सलियों का एक डिवीजनल कमेटी मेंबर अपनी पत्नी और 17 नक्सलियों के साथ समर्पण किया है। पुलिस के सामने हथियार डालने वाले गंगालूर एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर का नाम दिनेश मोडियाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 24 लाख का इनाम है।

दिनेश मोडियम का गंगालूर क्षेत्र में आतंक था। कई हत्याओं सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे दिनेश के साथ उसकी पत्नी ज्योति ताती ने भी समर्पण किया है। दिनेश मोडियाम पर अलग-अलग थानों में 26 अपराध और 82 स्थायी वारंट लंबित है।

समर्पित नक्सली कमांडर दिनेश ने इस अवसर पर अपने अन्य साथियों से भी समर्पण करने की अपील की। कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की नक्सल नीति को बताया बेहतरीन जल्द माओवाद बीजापुर से समाप्त नजर आएगा।

दिनेश ने बड़े कैडर के नक्सलियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के नक्सली स्थानीय आदिवासियों को बहला कर गुलाम रखना चाहते हैं। बड़ी लेवी वसूली कर स्वयं ले जाते हैं। यही स्थानीय आदिवासियों को मुखबिर बताकर आदिवासी के हाथों ही मरवा देते हैं।

प्रदेश सरकार की समर्पण नीति को बेहतरीन बताते हुए कहा कि नई जिंदगी जीने के लिए अच्छा बताया, साथ ही अन्य साथियों से समर्पण नीति का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ अब लोकतंत्र से जुडऩे का समय आ गया है।


Related to this topic: