Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

राजा भोज एयरपोर्ट से बुधवार को 17 उड़ानें, तड़के 3 बजे पहली फ्लाइट, रात 10 बजे आखिरी

राजा भोज एयरपोर्ट से बुधवार को 17 उड़ानें, तड़के 3 बजे पहली फ्लाइट, रात 10 बजे आखिरी


राजा भोज एयरपोर्ट से बुधवार को 17 उड़ानें तड़के 3 बजे पहली फ्लाइट रात 10 बजे आखिरी

भोपाल: राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से बुधवार के लिए उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह तड़के 3 बजे पुणे के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, जबकि रात 10 बजे दिल्ली के लिए आखिरी विमान रवाना होगा। यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा उड़ानें रखी गई हैं।


 



एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, बुधवार को कुल 17 उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है, जिसमें दिल्ली के लिए छह फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए दो-दो उड़ानें रहेंगी, जबकि पुणे, हैदराबाद, गोवा और रायपुर के लिए एक-एक फ्लाइट शेड्यूल की गई है।

दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा दबाव

राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार ज्यादा बनी हुई है। इसी कारण दिल्ली सेक्टर में सबसे अधिक छह उड़ानें रखी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिजनेस और कनेक्टिंग फ्लाइट्स की मांग के चलते यह रूट सबसे व्यस्त बना हुआ है।

मंगलवार को कोहरे से बिगड़ा संचालन

मंगलवार को राजा भोज एयरपोर्ट घने कोहरे की चपेट में रहा। सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर तक पहुंच गई थी, जबकि रनवे विजुअल रेंज 200 से 300 मीटर के बीच दर्ज की गई। इससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।

CAT-II सिस्टम से सुरक्षित लैंडिंग

घने कोहरे के बावजूद दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाले तीन विमानों को CAT-II इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की मदद से सुरक्षित उतारा गया। हालांकि, अहमदाबाद से आने वाली एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण इंदौर डायवर्ट करना पड़ा.मौसम में सुधार होने के बाद वही विमान दोबारा भोपाल लाया गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचें।

Related to this topic: