Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

तीन परिवारों के 11 लोगों ने 22 वर्ष बाद की घर वापसी

तीन परिवारों के 11 लोगों ने 22 वर्ष बाद की घर वापसी

तीन परिवारों के 11 लोगों ने 22 वर्ष बाद की घर वापसी

जगदलपुर के नगर के विजय वार्ड में रविवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 11 लोगों ने 22 साल बाद अपने मूल हिंदू धर्म में घर वापसी की। यह कार्यक्रम प्रखर हिंदूवादी अविनाश सिंह गौतम के मार्गदर्शन और डालेश्वर नाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अविनाश सिंह गौतम और विहिप के नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने मूल धर्म में लौटने वाले लोगों के पैर धोकर उन्हें भगवा गमछा और श्रीमद् भागवत गीता भेंट की, जिससे उनकी मूल धर्म में वापसी संपन्न हुई। अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि विजय वार्ड के डालेश्वर नाग और उनके युवा साथियों के अथक प्रयास से लच्छिन बघेल, सोमेश बघेल, मंगल दाई बघेल, फूल बघेल, आशीष बघेल, असीमा बघेल, विलेशी बघेल, सुप्रिया बघेल, गोमती बघेल, भगवती बघेल एवं पार्वती समेत कुल 11 लोगों के परिवार ने 22 वर्षों बाद अपने मूल धर्म में वापसी की। उन्होंने कहा, "22 वर्षों बाद श्रीराम ने बुलाया है तो आना ही पड़ेगा।"

शिव मंदिर में घर लौटे लोगों ने कहा - श्रीराम जी ने बुलाया है हमें

इस अवसर पर धार्मिक वातावरण अत्यंत श्रद्धामय था। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद सभी उपस्थितजनों के लिए रामभोज का आयोजन भी किया गया।

घर वापसी करने वाले सभी परिवारों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। बहन संगीता साहू एवं उनकी भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। साथ ही उन्हें हिंदू संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों से पुनः जोड़ने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म सनातन, सहिष्णु और सभी को अपनाने वाला धर्म है, जिसमें सभी के लिए समान स्थान है। इस आयोजन से विजय वार्ड क्षेत्र में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश गया। समाज की सभी माताओं व बहनों ने भी इसमें भाग लिया।