Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रायपुर डकैती मामले में 10 संदिग्ध गिरफ्तार, दो रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल

रायपुर डकैती मामले में 10 संदिग्ध गिरफ्तार, दो रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल

रायपुर डकैती मामले में 10 संदिग्ध गिरफ्तार दो रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल

Raipur Dacoity Case Solved : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि, डकैती की यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में हुई थी, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान के परिजन के हाथ-पैर बांधकर 6 लाख रुपये लूटे थे।

पुलिस जांच में पता चला कि इस डकैती का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। उसने अपने पुलिसकर्मी रहते हुए मिले अनुभव का इस्तेमाल करते हुए डैकेती करने का पूरा प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए दोनों रिटायर्ड पुलिसकर्मियों पर पुलिस विभाग में रहते हुए भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।

डकैती करने वाले गिरोह ने नकाब पहनकर घर में घुसकर पिस्टल और तलवार के दम पर परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया था। उन्होंने पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर घर से 6 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात सामान लूटकर फरार हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर संदिग्धों को पकड़ा।

इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। 

 

Related to this topic: