Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

मध्यप्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

मध्यप्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

MP IPS Transfer : भोपाल। मध्यप्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में कटनी और दतिया के एसपी समेत चंबल रेंज के नए आईजी और डीआईजी का नाम शामिल है। सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा चारों अधिकारियों को हटाए जाने के निर्देश के तुरंत बाद 10 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है।

प्रमोद वर्मा (2001 बैच): सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद से तबादला कर जबलपुर जोन का आईजी बनाया गया है।

सुषांत कुमार सक्सेना (2005 बैच): पुलिस महानिरीक्षक, चंबल जोन, मुरैना से तबादला कर भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

चंद्रशेखर सोलंकी (2006 बैच): पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इंदौर रेंज से तबादला कर सागर जोन, सागर का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें जे.एन.पी.ए. निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अब उनकी नई भूमिका सागर जोन के आईजी की है।

सचिन कुमार अतुलकर (2007 बैच): उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा और अतिरिक्त प्रभार जबलपुर जोन से तबादला कर उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना भेजा गया है।

कुमार सौरभ (2007 बैच): उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना से तबादला कर पुलिस महानिरीक्षक (अजाक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किए गए हैं।

सुनील कुमार जैन (2009 बैच): उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर से तबादला कर उप पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना भेजा गया है। उनकी वर्तमान भूमिका में पदोन्नति के साथ चंबल रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

वीरेंद्र कुमार मिश्रा (2012 बैच): पुलिस अधीक्षक, दतिया से तबादला कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है।

सूरज वर्मा (2013 बैच): सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर से तबादला कर पुलिस अधीक्षक, दतिया नियुक्त किए गए हैं। अब वे दतिया के एसपी के रूप में कार्य करेंगे।

अभिजीत रंजन (2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, कटनी से तबादला कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किए गए हैं।

अभिनव विश्वकर्मा (2019 बैच): पुलिस उपायुक्त (जोन-2), नगरीय पुलिस जिला, इंदौर से तबादला कर पुलिस अधीक्षक, कटनी नियुक्त किए गए हैं। 

Related to this topic: